Live गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
ताज़ा समाचार
PAUSED 12 STORIES
हिमाचल प्रदेश 🚨 Breaking News ⏱️ 1 min read

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

Aw

Awaz Janadesh SuperAdmin (Super Administrator)

Published Oct 15, 2026 at 04:09 PM • 2 views

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित किया और उनकी शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।
यह पूरी नाट्य मंडली के लिए एक भावुक क्षण था, जब राज्यपाल ने कलाकारों के साथ बैठकर अनौपचारिक बातचीत की और व्यक्तिगत रूप से उन्हें सम्मानित किया।
यह अवसर 12 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में वरिष्ठ साहित्यकार एस. आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘हिडिम्बा’ पर आधारित नाटक ‘मुखौटासुर’ के मंचन के बाद आया। चंद्रनाहन रंगमंच, रोहड़ू के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से ऐसा प्रभावशाली वातावरण निर्मित किया कि राज्यपाल देर रात तक थिएटर से नहीं जा सके। नाटक के दौरान कई अवसरों पर वे भावुक भी नजर आए।
आज कलाकारों के साथ संवाद के दौरान राज्यपाल ने स्वीकार किया कि नाटक की प्रस्तुति ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी एकांकी नाटकों में अभिनय किया था और वे भली-भांति समझते हैं कि किसी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने के लिए कलाकारों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है।
नाटक के निर्देशक कृष्ण भारती ने राज्यपाल को नाटक के मंचन की तैयारियों तथा रंगमंच की अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने भी राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 51 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इसके उपरांत, कलाकारों ने ऐतिहासिक लोक भवन का भ्रमण भी किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Help spread verified truth • Share this story:
Official Digital Certification

Read & Verify on Smartphone

Scan this official QR Code to view the cryptographic verification stamp or share directly via mobile messaging apps.

Scan to Verify
💬

Reader Comments & Public Debate

0
+ Write Comment ↓
💬

No reader comments yet.

Be the first to share your thoughts on this story below!

Enlarged image

✍️ Join the Discussion

Reactions & Gestures:
Newsroom & Regional Badges:
* Comments and photos are moderated under Awaz Janadesh Editorial Ethics & IT Rules.

📚 More in Himachal Pradesh

View All →