खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं का शरीर और मस्तिष्क बनते हैं स्वस्थ और सुदृढ़ - रोहित ठाकुर
Awaz Janadesh SuperAdmin (Super Administrator)
Published Oct 21, 2026 at 06:12 AM • 1 views
शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ढाडी में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने नवयुवक मण्डल ढाडी द्वारा आयोजित "विकेश पनाटू मेमोरियल" वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्यतिथि के रूप मे शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने स्थानीय नवयुवक मण्डल को इस आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जहाँ युवा पीढ़ी नशे और अन्य दुर्व्यसनो के जाल में फंसती जा रही है और अपने लक्ष्य से भटक रही है। ऐसे में इस प्रकार के खेल आयोजन अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से जहाँ एक ओर युवाओं का शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ व सुदृढ़ बनाता है वहीँ दूसरी ओर वह नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से भी बचे रहते हैं।
रोहित ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल हमारे पहाड़ो का प्रसिद्ध और लोकप्रिय खेल है और विशेष कर शिमला जिला ने इस खेल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है। उन्होंने बताया कि सरकार खेलों के विषय में गंभीर है और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। जहाँ पिछले 70 वर्षों मे इन छात्रावासो की संख्या 8 थी वहीँ वर्तमान में पूरे प्रदेश भर में खेल छात्रावासों की संख्या 12 हो चुकी है।जहाँ पूरे प्रदेश भर से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। इसके परिणामस्वरुप युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हुए हैं और 300 युवाओं को खेल कोटे से नौकरी प्राप्त हुई है।
शुराचली क्षेत्र से है अटूट नाता
रोहित ठाकुर ने बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहां के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैं। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र का सबसे महत्व पूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्तरोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है और 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है और 31 दिसंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। गौरतलब है कि यह स्वास्थ्य संस्थान शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये व्यय हो रहे है। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों कार्यकाल के दौरान शुराचली और खनाशनी क्षेत्र मे 35 नई सड़कें पास हुई हैं और पुरे विधानसभा क्षेत्र मे 193 नई सड़कें पास हुई हैं।
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार के प्रभावी कदम
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। इसी प्रकार, परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) में भी प्रदेश ने 18वें स्थान से तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ गोवा के बाद देश का दूसरा पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि हासिल कर चुका है। यह शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 5 हजार पद
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में अब तक लगभग 10000 पद भरे जा चुके हैं, जबकि 5000 अन्य पद भरने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इससे शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले पदों की कुल संख्या लगभग 15,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय युवक मण्डल को 50000 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने हाटकोटी पहुंच कर माँ हाटेश्वरी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों को विजयदशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश झगटा, ग्राम पंचायत रावीं की प्रधान कौशल्या बाल्टू, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, सेवानिवृत्त एसपी भगत सिंह ठाकुर, नवयुवक मंडल के प्रधान पुनीत पनाटू, यशपाल पनाटू सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Read & Verify on Smartphone
Scan this official QR Code to view the cryptographic verification stamp or share directly via mobile messaging apps.
Reader Comments & Public Debate
0No reader comments yet.
Be the first to share your thoughts on this story below!
✍️ Join the Discussion