मड़ावग में संपन्न हुई जिला स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता, ठियोग और सॉफ्टबॉल अकैडमी मड़ावग बने विजेता
Awaz Janadesh SuperAdmin (Super Administrator)
Published Oct 21, 2026 at 02:58 PM • 18 views
मड़ावग में संपन्न हुई जिला स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता, ठियोग और सॉफ्टबॉल अकैडमी मड़ावग बने विजेता
मड़ावग (चौपाल): सेब बहुल क्षेत्र मड़ावग में जिला स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता विगत दिनों सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह 20 अक्टूबर को आयोजित हुआ।
उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से भाजपा मंडल चौपाल के अध्यक्ष कुलदीप मेहता, विधानसभा चौपाल के विस्तारक विनोद, सॉफ्टबॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश छाजटा, रणवीर हौटा, संजय कलेट, मुनीश दीवान, ललित नेगी और हंसराज कलेट उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने लोअर मड़ावग बाजार में जल संरक्षण टैंक निर्माण हेतु जिला परिषद निधि से 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। इस घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
विजेता टीमें
प्रतियोगिता में जिला शिमला से लड़कों की छह और लड़कियों की पाँच टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में ठियोग की टीम विजेता रही, जबकि चौपाल उपविजेता रही। महिला वर्ग में सॉफ्टबॉल अकैडमी मड़ावग ने प्रथम स्थान हासिल किया और ठियोग की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि बालम गोगटा थे। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महासू के उपाध्यक्ष करम चौहान, किसान मोर्चा मंडल चौपाल के अध्यक्ष पंकज डोगरा, सॉफ्टबॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पूर्व सचिव राजेश कलेट, संजीव कलेट, प्रेम भंडारी, केवल राम शर्मा और मोहर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
## खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राहुल शर्मा, सुनील कलेट, अभिषेक नेगी, भरत कौशल, अंकुश फॉगटा और नीतिका चौहान ने कोच एवं रेफरी की भूमिका निभाई।
जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के महासचिव चतर कलेट ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला परिषद सदस्य द्वारा जल संरक्षण टैंक हेतु 2 लाख रुपये स्वीकृत करने पर क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।
Read & Verify on Smartphone
Scan this official QR Code to view the cryptographic verification stamp or share directly via mobile messaging apps.
Reader Comments & Public Debate
0No reader comments yet.
Be the first to share your thoughts on this story below!
✍️ Join the Discussion