Live शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा समाचार
PAUSED 12 STORIES
हिमाचल प्रदेश 🚨 Breaking News ⭐ Special Report ⏱️ 1 min read

प्रदेश सरकार हिमाचल की संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक सुरक्षित, संयोजित व संवर्धित रखने के लिए प्रतिबद्ध - अनिरुद्ध सिंह

Aw

Awaz Janadesh SuperAdmin (Super Administrator)

Published Oct 23, 2026 at 07:55 AM • 2 views

प्रदेश सरकार हिमाचल की संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक सुरक्षित, संयोजित व संवर्धित रखने के लिए प्रतिबद्ध - अनिरुद्ध सिंह

अनिरुद्ध सिंह ने तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने गत देर सायं कसुम्पटी विधानसभा के अंतर्गत जुन्गा मेला ग्राउंड में 20 से 22 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा मेले व त्यौहारों की हमारी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के प्रयासों से लोगों को अवगत करवाया।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, समृद्ध संस्कृति व रीति रिवाजों की अनूठी संस्कृति को अपने में वर्षों से संजोए रखा है और इस प्रकार के मेले व त्यौहारों को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा हमारी संस्कृति को आने वाले पीढ़ी तक सुरक्षित, संयोजित व संवर्धित रखने के लिए हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जुन्गा में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव असत्य पर सत्य की जीत सहित आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भावना का प्रतीक है।

जुन्गा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल पर जुन्गा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार के लिए शिमला न जाना पड़े। वर्ष 2026 में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने, ब्लड बैंक शुरू करने, लिफ्ट की समस्या का समाधान करने तथा आधुनिक उपकरणों से युक्त ओपीडी और पब्लिक हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए प्रयास जारी
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है और तकनीकी कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने में समय लग सकता है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि जुन्गा अस्पताल को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विकसित किया जाए।

हिमाचल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का हो रहा विस्तार
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना, आईजीएमसी शिमला, टांडा तथा हमीरपुर सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी दिशा में जुन्गा अस्पताल में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

जुन्गा में शीघ्र खुलेगा अग्निशमन उप केंद्र, जुन्गा विद्यालय में शुरू होगा सी.बी.एस.ई
ग्रामीण विकास मंत्री ने जुन्गा क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही अग्निशमन केंद्र की मांग पर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस मांग को पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से भूमि उपलब्ध रखने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त आगामी वर्ष से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा को सी.बी.एस.ई बोर्ड के अधीन कर दिया जाएगा।

खेल कूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक गतिविधियां रही मुख्य आकर्षण
तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित खेल कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं के तहत कबड्डी व कुश्ती मुख्य आकर्षण रही जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के खिलाड़ियों व पहलवानों ने भाग लिया। इसी प्रकार सांस्कृतिक गतिविधियों में स्टार नाइट भी आयोजित की गई है हिमाचली स्टार कलाकारों द्वारा लोगों को अपनी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सीमा सेन ने मुख्य अतिथि का महोत्सव में पधारने के लिए हार्दिक अभिनंदन किया और जुन्गा क्षेत्र की स्वास्थ्य, सड़क, पंचायत व सुरक्षा जैसी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी गोपाल शर्मा, तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, प्रधान जुन्गा पंचायत राम लाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कौशल, ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, नशा निवारण बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, पंचायत समिति अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान कोटी पंचायत बलदेव पूरी व उपप्रधान जुन्गा ईश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Help spread verified truth • Share this story:
Official Digital Certification

Read & Verify on Smartphone

Scan this official QR Code to view the cryptographic verification stamp or share directly via mobile messaging apps.

Scan to Verify
💬

Reader Comments & Public Debate

0
+ Write Comment ↓
💬

No reader comments yet.

Be the first to share your thoughts on this story below!

Enlarged image

✍️ Join the Discussion

Reactions & Gestures:
Newsroom & Regional Badges:
* Comments and photos are moderated under Awaz Janadesh Editorial Ethics & IT Rules.

📚 More in Himachal Pradesh

View All →