Live गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ताज़ा समाचार
PAUSED 12 STORIES
हिमाचल प्रदेश 🚨 Breaking News ⏱️ 1 min read

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरा

Aw

Awaz Janadesh SuperAdmin (Super Administrator)

Published Oct 08, 2026 at 02:52 AM • 1 views

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरा

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरा

नेरवा / शिमला:

क्षेत्र के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जल शक्ति विभाग नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ ग्राम पंचायत ननहार के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांवों जबना और लगेत का पहली बार विस्तृत निरीक्षण किया।

यह क्षेत्र के इतिहास में पहला अवसर है जब जल शक्ति या लोक निर्माण विभाग जैसे किसी महत्वपूर्ण महकमे के उच्च अधिकारियों ने खुद धरातल पर उतरकर इन अंतिम छोर के क्षेत्रों का दौरा किया है।

विकास कार्यों को गति और जनसहयोग

* बारीकी से निरीक्षण: अधिकारियों ने जल स्रोतों से लेकर अंतिम छोर तक चल रहे जल शक्ति विभाग से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लिया।

* सकारात्मक संवाद: अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कर कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

* मौके पर समाधान: अधिकारियों के इस जमीनी दौरे से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हुआ है।

जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों का परिणाम

आजादी के बाद पहली बार सरकारी महकमे के उच्च अधिकारियों के इन दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक, ग्राम पंचायत ननहार की प्रधान रमा ठाकुर, वार्ड सदस्य कनिका जोगटा और अन्य पंचायत सदस्यों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों के कारण आज विकास की किरणें इन पिछड़ी बस्तियों तक पहुंच पाई हैं।

ग्रामीणों की सहभागिता

इस अवसर पर जबना और लगेत के गणमान्य नागरिकों—सहीराम शर्मा, जगदीश शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, पुजारी रती राम शर्मा, प्रमोद शर्मा, रमेश चेट, गुमान चेट, सुरेश शर्मा, रघुनंद शर्मा, प्रेम सबलाइक, नीरज जोगटा, सुरेखा, कल्पना,कविता,रक्षा,नीलम, रंजू शर्मा, सुरेश रढाईक, वीरेंद्र रढाईक, राम लाल जोगटा, विद्यानंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर अपनी गहरी खुशी जाहिर की।

अधिकारियों के इस जमीनी दौरे ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें, तो विकास की हर बाधा को पार किया जा सकता है। इस पहल से न केवल जल योजनाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि इन गांवों के चहुंमुखी विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Help spread verified truth • Share this story:
Official Digital Certification

Read & Verify on Smartphone

Scan this official QR Code to view the cryptographic verification stamp or share directly via mobile messaging apps.

Scan to Verify
💬

Reader Comments & Public Debate

0
+ Write Comment ↓
💬

No reader comments yet.

Be the first to share your thoughts on this story below!

Enlarged image

✍️ Join the Discussion

Reactions & Gestures:
Newsroom & Regional Badges:
* Comments and photos are moderated under Awaz Janadesh Editorial Ethics & IT Rules.

📚 More in Himachal Pradesh

View All →