दसवीं कक्षा में 691 अंक प्राप्त कर जिला कुल्लू में हासिल किया नौवां स्थान
आनी उपमंडल के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा निधि ठाकुर ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 691 अंक प्राप्त कर जिला कुल्लू में नौवां स्थान हासिल किया है। निधि की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।निधि ठाकुर पुत्री राम लाल निवासी गांव शोधा बचपन से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों, माता-पिता और विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया। निधि का सपना भविष्य में संस्कृत अध्यापिका अथवा प्रोफेसर बनकर शिक्षा और संस्कृत भाषा के क्षेत्र में अपना नाम कमाना है।
विद्यालय प्रबंधन तथा शिक्षकों ने निधि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्र के लोगों ने भी निधि को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निधि ने कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और गुरुजनों के मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आगे भी पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने की बात कही।
विशेष धन्यवाद गुरुजन, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई।


