नशा मुक्ति व मतदाता जागरूकता अभियान घरवासड़ा से हुआ शुरू

Date:

हिमाचल ज्ञान-विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति सजयाओपीपलु ने चुनावों में नशे के ख़िलाफ़ छेड़ी मुहिम

धर्मपुर (मंडी)
धर्मपुर खण्ड ज्ञान विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति सज्याओ ने आज से पँचायत चुनावों में नशे के खीलाफ़ मुहिम घरवासड़ा शुरू कर दी।जिसका नेतृत्व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के खंड अध्यक्ष भोलादत कशयप और नशा मुक्ति अभियान की अध्यक्षता डॉ वीना राठौर महासचिव हेमराज कर रहे हैं।आज माता कंचनापूरी मन्दिर कमेटी कार्यालय घरवासड़ा से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विज्ञान समिति के ज़िला उपाध्यक्ष एवं खण्ड अध्यक्ष भोलादत कशयप, डॉ वीना राठौर के अलावा महासचिव हेमराज,रेखा देवी,मेहर सिंह, मनोज़ कुमार,पूर्व प्रधान दान सिंह,रूपलाल बिष्ट, अजय कुमार, सुरेश कुमार,रवि कुमार,सुनिल कुमार, विनोद, अनिल, दलेर सिंह, सरोजनी,अरुणा, रीना, हेमलता, इंदुवाला इत्यादि ने भाग लिया।भोलादत कशयप और डॉ वीना राठौर ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और नशा मुक्ति अभियान समिति के सँयुक्त तत्वावधान में 10 से 30 मई तक नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत घरवासड़ा से की गयी।इस अभियान का मुख्य कार्य पँचायत चुनावों में वोट लेने के लिए हो रहे प्रचार प्रसार के साथ साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाना और ऐसे उमीदवारों को समर्थन एवं वोट देने का आह्वान करना है जो चिट्टे,भांग, चरस, पोस्त,शराब इत्यादि नशे का उपभोग न तो स्वयं करते हैं और न ही औरों को करवाते हैं। वैसे तो पँचायत चुनावों में बतौर उम्मीदवार बन रहे सभी उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र दाखिल करती बार ये अनुबंध करना अनिवार्य है कि वे नशे की रोकथाम के लिए काम करेंगे और इसके सेवन व बिक्री या चुनावों वोट हासिल करने के लिए इसका उपभोग नहीं करेंगे लेक़िन हक़ीक़त में ये अनुबंध कागज़ों में ही सीमित रहता है और केवल मात्र ओपचारिकता स्वरूप सभी इसे तैयार करके नामांकन पत्र के साथ लगाते हैं।इसलिए ज्ञान-विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति ने फैसला लिया है कि उनके कार्यकर्ता रविवार 10 मई से 30 मई तक नशे के ख़िलाफ़ डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे जिसके चलते प्रत्येक गांव एवं घर में इस बारे पर्चा वितरण और सवांद किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एनएच निर्माण कार्य से बनाल के डेढ़ दर्ज़न मकानों को ख़तरा

धर्मपुर (मंडी) रियूर अनुसूचित एवं ओबीसी बस्ती और अन्य घरों...