भाभी जी! CM ने सबका स्वागत किया, आपका नहीं

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

विधानसभा के मानसून सत्र में नवनिर्वाचित विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर मंगलवार को पहली बार दिखीं। वह हाल ही में देहरा से उप चुनाव जीतकर आई हैं। सदन में बने गतिरोध की चर्चा में जब भाजपा विधायक सतपाल सती ने मुख्यमंत्री को ये कह दिया कि अब पत्नी के सामने आपको कुछ बोल भी नहीं सकते, नहीं तो ये ही सदन में आना छोड़ देंगी।

इससे पहले तक किसी को याद नहीं था कि कमलेश ठाकुर पहली बार सदन में आई हैं। पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का परिचय स्पीकर में करवा दिया था, लेकिन रिश्तेदारी में निधन होने की वजह से कमलेश ठाकुर उस दिन नहीं थी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कमलेश ठाकुर से मुखातिब होते हुए कहा कि सीएम साहब ने सदन में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया, लेकिन आपका नहीं किया। ये सुनते ही सदन में हंसी गूंज गई। बाद में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही के दौरान कमलेश ठाकुर का स्वागत किया। इस पर सीएम सुक्खू ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा कि विपक्ष पत्नी का नाम लेकर उन्हें डराने की कोशिश न करे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी मजाक करते हुए पूछा कि क्या आप अपनी धर्मपत्नी से डरते हैं, तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि वह सिर्फ यह कह रहे हैं कि उन्हें पत्नी का नाम लेकर डराने की कोशिश न की जाए। कमलेश ठाकुर के साथ उनकी बेटी भी विधानसभा आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...