लास्ट डेट : आठ सितंबर
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी जानकारी सामने आई है। हाल ही में कंपनी ने विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस की 1027 वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए पीजीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.powergrid.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट आठ सितंबर है। पीजीसीआईएल भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत के एक महारात्न कंपनी है। कंपनी के गुरुग्राम, फरीदाबाद, जम्मू, लखनऊ, पटना, बंगलुरु समेत विभिन्न कार्यालयों में अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार किसी प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, उनके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है।
एज लिमिट : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 8.9.2024 से की जाएगी। आयु में छूट केंद्र सरकार के नियम अनुसार दी जाएगी।
आवेदन शुल्क : इस भर्ती में अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के अप्लाई कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया : अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा।
सैलरी : इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 13500 रुपए से 17500 रुपए तक प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
पावरग्रिड की इस वैकेंसी के जरिए आईटीआई इलेक्ट्रिकल, डिप्लोमा, सिविल, ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल, ग्रेजुएट सिविल, ग्रेजुएट सीएस, पीआर असिस्टेंट और लॉ एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न ट्रेड्स में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा/ बीई/ बीटेक/बीएससी/ एमबीए/ पीजी/लॉ ग्रेजुएट्स आदि की डिग्री होनी चाहिए।


