31अक्तूबर (इस्लामिक स्टेट सरगना बगदादी की मौत एक अच्छी खबर है) —- दुनिया मे अमन और शांति के एस आई गतिविधियां सबसे बडा खतरा है। सारी दुनिया उसकी गतिविधियों से खौफ खाती है। अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ निर्णय लड़ाई छेड़ रखी है। इस आतंकवादी इस्लामिक स्टेट के सरगना अबु बकर अल बगदादी लम्बे समय से अमेरिका के निशाने पर था। गत शनिवार को उत्तर पश्चिम सीरिया मे अमेरिका के विशेष बलों के हमले मे बगदादी मारा गया है। जब उसने यह जान लिया की उसका बच निकलना सम्भव नहीं है तो उसने अपनी आत्मघाती जैकेट का इस्तेमाल करते हुए अपनी आत्म हत्या कर ली इस आप्रेशन की पुष्टी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा ” कुत्ते की मौत मारा गया आई ए एस सरगना बगदादी “ अमरीका का इससे पहले भी ” लादेन “ के मामले मे ऐसा ही सफल आप्रेशन कर चुका है। आमरीका ने अतंकवादी लादेन की तरह ही बगदादी को गहरे समुद्र मे दफन किया है। अमरीका की फौज और कमांडो ऐसे आपरेशन के लिए विशेषज्ञ माने जाते हैं। दुनिया के सभी देशों को अतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मे एक दुसरे का सहयोग करना चाहिए । ऐसे देशो को जो आतंकवादियो को सरक्षण देते हैं उन्हे दुनिया के सामने लाना चाहिए। इस्लामिक स्टेट के नाम से चलाया गया यह जेहाद मानवता के लिए एक बडी चुनौती और खतरा है। इससे निपटने मे अमेरिका आग्रणी भूमिका निभा रहा है। आतंकवाद का खात्मा तभी सम्भव होगा जब ऐसी निर्णायक लड़ाई आतंकवादियों के मददगार देशो के खिलाफ भी लडी जाएगी। आज इतना ही कल फिर नई कड़ी के साथ मिलेंगे।
इस्लामिक स्टेट सरगना बगदादी की मौत
Date:


