13/07/2019
आवाज जनादेश/ पूजा मंडयाल
ब्यूरो मंडी
खबर-मंडी डैस्क कार्यालय
संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा सदर मंडल मंडी द्वारा सदर मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर जी की अध्यक्षता में परिधि गृह मंडी में किया गया।इस एक एकदिवसीय कार्यशाला के प्रथम सत्र का उद्दघाटन वन,परिवहन,खेल व युवा सेवा मंन्त्री गोबिंद ठाकुर व छोटी काशी मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वन व परिवहन मंन्त्री गोबिंद ठाकुर ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं और नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेता मिला है।संगठन के इस स्वरूप के लिए कई पीढ़ियों ने अपना जीवन समर्पित किया है अपना जीवन आहूत किया है इसलिए आवश्यक है कि हम नींव के उन पत्थरों के आदर्शों को कभी न भूलें।इस अवसर पर उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया और कहा कि आज उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।पार्टी के गठन से लेकर पार्टी ने अनेकों उतार चढ़ाव देखे परन्तु कभी अपने आदर्शों से विचलित नही हुए।आज भी पार्टी अपने सिद्धान्तों के प्रति कटिबद्ध है और यह अगर संभव हुआ है तो इसका कारण पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं जो पार्टी की रीढ़ हैं।भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अनथक मेहनत की बदौलत देश भर में लोगों का विश्वास बढ़ा और यही कारण है कि लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश को गत लोकसभा चुनावों की तुलना में 15% से अधिक मत मिले हैं।लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं और इसके लिए भाजपा ने यह सदस्यता अभियान शुरू किया है और गत सदस्यता अभियान की तुलना में 20% अधिक सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए भाजपा ने विस्तारक योजना भी शुरू की है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि वह संगठन द्वारा तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन रात एक करें।उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके लिए राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है और भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाना अन्तिम लक्ष्य है और व्यक्ति विशेष के बजाए यहां कार्यकर्ता अधिक महत्वपूर्ण है और यहां साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस एक परिवार विशेष की पार्टी बन कर रह गयी है।उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनौतियाँ अवश्य हैं परंतु भाजपा के कार्यकर्ता अपनी कर्मठता से हमेशा अपने लक्ष्य को पूरा करते रहे हैं और आगे भी करेंगे।उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है।इस अवसर पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि सबसे पहले तो सदर मंडल के कार्यकर्ताओं और मंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हैं जिनके कारण उन्हें इतना प्रचंड विश्वास मिला है।यह जीत मोदी जी के कार्यों पर जनता की मोहर है।भाजपा सांसद ने कहा कि सदयस्ता अभियान के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को देश के पर्यावरण की भी चिन्ता करने की आवश्यकता है।जल संग्रहण के साथ-साथ वृक्षारोपण के अभियान को प्राथमिकता के रूप में लें और इसके साथ-साथ सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को थोड़ा भी ढीला न पड़ने दें जिस से न केवल हम सुरक्षित रहें बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित देश प्रदान कर सकें।भाजपा के सदस्यता अभियान पर अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन पर्व सदयस्ता अभियान दुनिया मे अपनी तरह का अनूठा अभियान है।पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन अभियान किसी पर्व से कम नही है।यही कारण है कि इसे संगठन पर्व का नाम दिया गया है भाजपा ने प्रत्येक मंडल में 10,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की अनथक मेहनत से प्रदेश में जनता भाजपा से जुड़ने के लिए उत्सुक है ऐसे में कार्यकर्ता थोड़ी भी मेहनत करेंगे तो आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।रो्ड सेफ्टी और ट्रैफिक रूल हमारे जीवन का हिस्सा बनें इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता में जागरूकता अभियान अवश्य चलाये यह आग्रह वन,परिवहन, खेल व युवा सेवा मंन्त्री गोबिंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से किया।
इस एकदिवसीय कार्यशाला का समापन माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जय राम ठाकुर द्वारा किया गया।उन्होंने ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए सदयस्ता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी,नगर परिषद मंडी की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ,पूर्व विधायक डी०डी० ठाकुर , कन्हैया लाल , सदर मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार,लेख राज राणा,वीरेंद्र भट्ट,सदर मंडल विस्तारक जगदीश शर्मा , मंडल सदस्यता प्रभारी व महामन्त्री दिवान चंद ठाकुर,प्रैस सचिव हिमांशु शर्मा,आई.टी संयोजक देवेन्द्र राणा,भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र पाल ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र,किसान मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सिंह,पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सयोंजक DK ठाकुर व अन्य भाजपा मंडी के अन्य पदाधिकारी अपेक्षित कार्यकर्ता इस एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित रहे ।
इन मेलो पर भी खबरे भेज सकते हैं👇🏻
Pooja80news@gmail.com
shimladesk@gmail.com