कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, सत्ता के बल पर जनादेश का कर रही अपमान : भाजपा

Date:

हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव जानबूझकर लटकाए जा रहे : डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर

27 जून को प्रदेशभर में जिलाधीश कार्यालयों पर भाजपा का सांकेतिक धरना, तिथियां घोषित नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग कर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित निर्वाचित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं बीडीसी सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों पर सत्ता और धनबल के माध्यम से दबाव बनाकर उनके मतों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र की मूल भावना पर सीधा हमला है।

डॉ. बिंदल और जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर परिषदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव काफी पहले संपन्न हो जाने चाहिए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार जानबूझकर इन चुनावों की तिथियां घोषित नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार इस देरी का उपयोग हॉर्स ट्रेडिंग और निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रभावित करने के लिए करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई बार सरकार और प्रशासन से चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की, लेकिन प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित कर रहा है। यह प्रदेश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है।

भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घोषणा की कि शनिवार, 27 जून को प्रदेश के सभी जिलाधीश कार्यालयों के बाहर भाजपा की ओर से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इन धरनों के माध्यम से प्रशासन से तत्काल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग की जाएगी।

दोनों नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने शीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और कथित हॉर्स ट्रेडिंग के प्रयास बंद नहीं किए, तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्राम पंचायत सिधपुर में “एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभा” का सफल आयोजन*

*"एक पेड़, एक संकल्प – चिट्टा से इनकार" अभियान...

कांग्रेस ने महिलाओं से किया वादा निभाने के बजाय किया भद्दा मजाक : डॉ. डेज़ी ठाकुर

यह सरकार 'सूटकेस वाली सरकार' है, केवल भ्रष्टाचार को...