ग्राम पंचायत सिधपुर में “एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभा” का सफल आयोजन*

Date:

*”एक पेड़, एक संकल्प – चिट्टा से इनकार” अभियान के तहत लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प*

*धर्मपुर, 26 जून।* ग्राम पंचायत सिधपुर में शनिवार को “एक पेड़, एक संकल्प – चिट्टा से इनकार” थीम के अंतर्गत एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश्वर ठाकुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रभावी एवं सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) सिधपुर के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण एवं जागरूकता गीतों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने लोकगीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

ग्राम पंचायत द्वारा “एक पेड़, एक संकल्प – चिट्टा से इनकार” अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त, हरित एवं स्वस्थ सिधपुर के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने समाज से नशे के उन्मूलन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिधपुर के प्रधान अजय कुमार, उपप्रधान मनोज कुमार, पंचायत सचिव कृष्ण चंद, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

अंत में ग्राम पंचायत प्रधान अजय कुमार ने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने तथा अपने गांव को नशा मुक्त, हरित एवं आदर्श पंचायत बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इतिहास में पहली बार एक साथ 13.28 करोड़ की नशे की खेप नष्ट

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस पर...

कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, सत्ता के बल पर जनादेश का कर रही अपमान : भाजपा

हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव जानबूझकर लटकाए...

कांग्रेस ने महिलाओं से किया वादा निभाने के बजाय किया भद्दा मजाक : डॉ. डेज़ी ठाकुर

यह सरकार 'सूटकेस वाली सरकार' है, केवल भ्रष्टाचार को...