आवाज जनादेश /उत्तर प्रदेश
फतेहपुर/यूपी
इलियास खान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मी अपनी माँगो को लेकर अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल पर बैठ नारे बाजी करते हुए अपनी आवाज़ बुलंद किया। जिला अस्पताल के 33 संविदा कर्मियों ने इंसाफ ना मिलने से आहत होकर आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठक इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। वहीँ भूख हड़ताल कर रही नर्सो की माने तो 2 साल पहले अवनि परी संस्था द्वारा सरकारी अस्पतालों में वेकेंसियां निकालकर नर्सो को रखा गया था। जिन्हे 9 माह पूर्व वेतन दिए बगैर सभी को बिना नोटिस दिए निकाल दिया। जिसके लिए हम सब अधिकारियो के दफ्तरों के चक्कर काट इंसाफ माँगा लेकिन इंसाफ नहीं मिला सदर विधायक ने भी हमारी कोई मदद नही की पांच दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से गुहार लगाई लेकिन आश्वासन देकर निकल गई आज दिन तक कुछ नहीं हुआजिसके लिए आज हम सभी लोगो ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर इंसाफ मांग रहे हैं। जबकि अवनि परी के ठेकेदार प्रदेश सरकार से इंसाफ नहीं दिला पा रही है। जिसके लिए हम सभी आज से भूख हड़ताल कर रहे हैं।अभी हम लोग दो से तीन दिन यही बैठेंगे उसके बाद भी अगर सुनाई नही हुई तो हम लोग मुख्यमंत्री के यहाँ जाकर धरना देंगें
भूख हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ कर्मी
Date:


