पवन भारद्वाज चंबा
पंकज गौतम ने बयान दिया कि
एनएसयूआई रिसर्च डिपार्टमेंट जिला कांगड़ा के कोऑर्डिनेटर ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में हर बड़ी परीक्षा में लगातार पेपर लीक होना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक विषय बन चुका है।
पंकज गौतम ने कहा कि लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य बार-बार पेपर लीक माफियाओं और सरकार की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। केंद्र सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष किसी न किसी भर्ती या प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक के मामले सामने आते हैं, लेकिन सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है और जमीनी स्तर पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।
पंकज गौतम ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि छात्रों का विश्वास परीक्षा प्रणाली में दोबारा कायम हो सके।
पंकज गौतम
कोऑर्डिनेटर
एनएसयूआई रिसर्च डिपार्टमेंट, जिला कांगड़ा


