किन्नौर में भीषण अग्निकांड, तीन घर जले, मूरंग पंचायत में अचानक सुलगी चिंगारी ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान

Date:

जनजातीय जिला किन्नौर के मूरंग पंचायत के थवारिंग वार्ड में भीषण अग्निकांड से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले अरविंद कुमार के मकान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अन्यथा कई और मकानों को भी आग की चपेट में आ सकता था। इस अग्निकांड में सबसे अधिक नुकसान अरविंद कुमार के परिवार को हुआ है। उनका मकान तथा घर के भीतर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की लपटों से पड़ोसी हंस राज और यशमान सिंह के मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की गई है। एडीएम पूह घनश्याम दास शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अरविंद कुमार को सर्वाधिक नुकसान होने के कारण 20 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। हंस राज एवं यशमान सिंह को आंशिक नुकसान के लिए दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना

पवन भारद्वाज चंबा पंकज गौतम ने बयान दिया कि...

चिट्टे के खेल में जाएगी 91 कर्मचारियों की नौकरी, CM ने संबंधित प्रशासनिक सचिवों को सौंपी लिस्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिट्टे के आरोपों या...

चम्बा में लोकतंत्र का महापर्व: 3.99 लाख मतदाता करेंगे मतदान

चम्बा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों...

धर्मपुर में साईं इटरनल फाउंडेशन का निशुल्क मेडिकल कैंप, 500 से अधिक लोगों ने करवाई जांच

धर्मपुर (मंडी) क्षेत्र में सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते...