चम्बा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
पवन भारद्वाज चंबा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले में कुल 3,99,858 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिनमें 1,96,932 महिलाएं और 2,02,926 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
विकास खंड भटियात में सबसे अधिक 92,395 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि जनजातीय क्षेत्र पांगी में 15,201 मतदाता मतदान करेंगे।
इस बार 1741 युवा मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
लोकतंत्र के प्रति बुजुर्गों की आस्था भी प्रेरणादायक है। जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 7 मतदाता मतदान के पात्र हैं।इनमें भटियात की 109 वर्षीय आशा देवी सबसे वरिष्ठ मतदाता हैं।
उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने की अपील की है।


