टिहरा जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना गुलेरिया ने किया नामांकन दाखिल

Date:

धर्मपुर (मंडी)
आज जिला परिषद वार्ड टिहरा से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्रीमती वंदना गुलेरिया ने भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन उपस्थित रहे। विशेष रूप से महिलाओं की भारी उपस्थिति ने इस नामांकन कार्यक्रम को जनआशीर्वाद का स्वरूप प्रदान किया।नामांकन के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने वंदना गुलेरिया के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर वंदना गुलेरिया ने कहा कि टिहरा वार्ड के समग्र विकास, युवाओं के भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा किसानों-बागवानों की समस्याओं के समाधान हेतु वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि धाड़ता क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा घोषित पॉलीटेक्निक-कम-फार्मेसी कॉलेज, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा बंद किया गया है, उसे पुनः शुरू करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही टिहरा क्षेत्र में एसडीएम एवं बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा ताकि लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज न जाना पड़े।
वंदना गुलेरिया ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जीएसएसएस टिहरा एवं चोलथरा को सीबीएसई से संबद्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं सज्याओं पिपलू क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही उप तहसील की मांग को भी पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सबसे बड़ी आवश्यकता सिंचाई योजनाओं को बताते हुए कहा कि व्यास-संधोल उठाऊ सिंचाई योजना के अंतर्गत कुन, टौरखोला, भदेहड़, देवगढ़, तनिहार, टिहरा, ग्रयोह, कांगो का गहरा, डरवाड़, धरवासड़ा, रोसो, भराड़ी पिपली, सज्याओं पिपलू तथा जोढन क्षेत्रों की बंद पड़ी योजनाओं को पुनः शुरू करवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संधोल से अवाहदेवी, सरौण, चोलथरा, सधोट एवं बरच्छवाड़ तक की उठाऊ सिंचाई योजनाओं को भी दोबारा आरंभ करवाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आईटीआई कुजाबलह में इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, फीटर, प्लम्बर, ब्यूटीशियन तथा सिलाई-कढ़ाई जैसे नए कोर्स शुरू करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं चोलथरा क्षेत्र में पूर्व घोषित आयुष अस्पताल, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा बंद किया गया है, उसे पुनः शुरू करवाकर उसमें पंचकर्म सुविधा उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।
वंदना गुलेरिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर एक विस्तृत “दृष्टि पत्र” भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषय शामिल किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से टिहरा वार्ड को विकास की नई दिशा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक, लिए ये पांच बड़े फैसले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने...