CM शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक, लिए ये पांच बड़े फैसले

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कैबिनेट की पहली बैठक की।
इस बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में सीएम शुभेंदु के साथ सभी पांच कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहे। बैठक में राज्य के मतदाताओं, चुनाव आयोग और इस विशाल चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया। इसके अलावा पांच बड़े फैसले लिए गए, जो इस प्रकार हैं:…
-आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर राज्य में इसे लागू करने के लिए काम करेंगे।
-नियमों के मुताबिक आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
-आज से बीएनएस लागू हो जाएगा। सीएम ने कहा कि पूर्व सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए बीएनएस लागू नहीं किया था।
-बॉर्डर एरिया में जमीन ट्रांसफर का काम आज से शुरू हो जाएगा। 45 दिनों के अंदर जमीन BSF को ट्रांसफर कर दी जाएगी।
-बीजेपी के जिन 321 कार्यकर्ताओं ने बंगाल में जान गंवाई है उनके परिवारों की पूरी जिम्मेदारी सरकार लेगी।
इससे पहले नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में कार्यभार संभाला। सीएम अधिकारी सफेद कुर्ता पायजामा पहने आज सुबह 11.08 बजे नबन्ना पहुंचे जहां वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिवालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, राज्य पुलिस के जवानों से गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद श्री अधिकारी को औपचारिक सलामी दी गई। सीएम अधिकारी बार-बार हाथ जोड़कर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन करते दिखे, जबकि टेलीविजन कैमरामैन और फोटो जर्नलिस्ट इस ऐतिहासिक मौके के हर पल को कैमरे में कैद कर रहे थे। मुख्यमंत्री बाद में सचिवालय की 13वीं मंजिल पर पहुंचे, जहां उनका कार्यालय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टिहरा जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना गुलेरिया ने किया नामांकन दाखिल

धर्मपुर (मंडी) आज जिला परिषद वार्ड टिहरा से भारतीय जनता...