भाजपा का अनुशासन सर्वोपरि, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई

Date:

नगर निगम सोलन में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार, चार कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित

शिमला, 10 मई 2026,
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने नगर निगम सोलन चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों के लिए गठित अनुशासन समिति ने जिला एवं मंडलों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के बाद इन मामलों को अनुशासनहीनता का गंभीर विषय माना।
अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई करते हुए नगर निगम सोलन के चार कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वार्ड नंबर-3 से मंडल सह-प्रभारी आईटी विभाग श्री गौरव राजपूत तथा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रजनी राजपूत के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर-7 से श्री रामपाल और श्री मुकेश वर्मा की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन, विचारधारा और अनुशासन के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना संगठनात्मक मर्यादाओं का उल्लंघन है और भाजपा ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर संगठन हित को रखा जाता है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक निर्णयों का सम्मान करें और नगर निगम चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
भाजपा ने विश्वास जताया कि सोलन की जनता विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान करेगी तथा नगर निगम चुनावों में भाजपा को भारी जनसमर्थन प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एनएच निर्माण कार्य से बनाल के डेढ़ दर्ज़न मकानों को ख़तरा

धर्मपुर (मंडी) रियूर अनुसूचित एवं ओबीसी बस्ती और अन्य घरों...

नशा मुक्ति व मतदाता जागरूकता अभियान घरवासड़ा से हुआ शुरू

हिमाचल ज्ञान-विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति सजयाओपीपलु ने...