मिल्कफेड ने बढ़ाए सभी दुग्ध उत्पादों के दाम, इतना महंगा मिलेगा दूध और घी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्फेड) ने अपने सभी दुग्ध उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 जून से प्रदेशभर में नई दरें लागू हो गई हैं। अब 700 रूपए में मिलने वाला घी का एक किलो का पाउच 750 रुपये में मिलेगा। वहीं टिन की पैकिंग में घी 760 रूपए में मिलेगा। इसके अलावा 290 रूपए में मिलने वाला बटर 310 रूपए और 700 रूपए में मिलने वाला खोया अब 750 रूपए प्रति किलो मिलेगा। बता दें कि मिल्कफेड के दूध की खरीद में भी बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल माह से दूध के दाम बढ़ने के बाद समितियों के साथ सैकड़ों लोग जुड़ने लगे। मिल्कफेड शिमला की वरिष्ठ प्रबंधक प्रीति आर्य ने बताया कि बढ़ी हुई नई दरें एक जून से लागू हो गई हैं। इससे पहले मिल्कफेड ने पिछले साल 20 मई को अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे।

उत्पाद का नाम पहले दाम अब
एसटीडी दूध पाउच (1 लीटर) 64 66
फूल क्रीम पाउच (1 लीटर) 72 74
पनीर (1 किलो) 390 420
बटर (500 ग्राम) 290 310
घी (1 किलो टिन में) 710 760
घी पाउच (1 किलो) 700 750
खोया (1 किलो) 340 360

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...