Himachal Weather: हिमाचल में लगातार एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल, पांच जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Date:

राज्य के पांच जिलों के लिए दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार एक सप्ताह तक बादल बरसने के आसार हैं। राज्य के पांच जिलों के लिए दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान कसौली में 55.0, मनाली 51.0, भटियात 45.3, धर्मपुर 42.4, सराहन 39.5, कोटखाई 31.1, सलूणी 26.2, जुब्बड़हट्टी 25.6, जोत चंबा 21.2, भरमौर 16.2 व भरवाईं में 14.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला सहित कई अन्य भागों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। उधर, चुराह उपमंडल की कल्हेल-बंजली-रैला सड़क मार्ग पर थलान के कुठलु स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को लगाया गया डंगा देररात ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार इस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। बस योग्य सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यहां डंगे का निर्माण कार्य किया था। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कंक्रीट का पक्का डंगा लगाया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 6 से 8 जुलाई तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 6 और 7 जुलाई को पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 6 जुलाई के लिए कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7 जुलाई को भी हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 9 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.4, सुंदरनगर 24.1, भुंतर 20.1, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.5, ऊना 23.4, नाहन 22.7, केलांग 12.2, पालमपुर 21.0, सोलन 21.0, मनाली 17.2, कांगड़ा 21.8, मंडी 24.7, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 25.9, चंबा 23.5,जुब्बड़हट्टी 20.8, कुफरी 16.5, कुकुमसेरी 11.2, नारकंडा 13.4, भरमाैर 13.0, सेऊबाग 20.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 17.3, देहरागोपीपुर 27.0, ताबो 14.7, मशोबरा 18.9 व नेरी में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खामेनेई के जनाजे की प्रक्रिया शुरू, अंतिम यात्रा के लिए ये शहर ही क्यों चुने?

आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की प्रक्रिया शुरू...

नवनिर्वाचित प्रधानों को विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का दिया संदेश

बीडीओ बालम राम ने पहली परिचयात्मक बैठक में शक्तियों,...