तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति के बाद विभागों में फ़ेरबदल

Date:

सहजल को स्वास्थ्य तो गोविंद संभालेंगे शिंक्षा

आवाज़ जनादेश /शिमला
हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज देर रात मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने पास वित्त, गृह, सामान्य प्रशासन, योजना जैसे विभाग रखे हैं। जल शक्ति मंत्री मोहिंदर सिंह के विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सुरेश भारद्वाज को शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। उनके स्थान पर गोविंद ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। गोविंद ठाकुर अभी तक वन व परिवहन मंत्री थे। राकेश पठानिया को वन व परिवहन मंत्री बनाया गया है। वीरेंदर कंवर के विभाग में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरवीण चौधरी को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। वह अभी तक शहरी विकास मंत्री थीं। राम लाल मारकंडा से कृषि मंत्री का विभाग वापिस लेकर वीरेंदर कंवर को दिया गया है। अब राम लाल के पास केवल तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विभाग ही होंगे। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के विभाग में भी कोई बदलाब नही किया गया है। नए बने मंत्री सुख राम को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। जबकि राजेन्द्र गर्ग को खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...