ग्रमीणों की चिट्ठी- बबीता भेत्ताण की प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखा आज भी 6 महीने बन्द होता है डोडरा क्वार

Date:

डोडरा क्वार की महिला बबीता भेत्ताण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर डोडरा क्वार की दस्ता लिख डाली कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी यह क्षेत्र आज भी 6महीने बन्द रहता है जिसके कारण यहाँ से युवा पलायन कर रहे है।
आइये देखे क्या लिखा है पत्र में

आदरणीय प्रधानमन्त्री महोदय जी
सादर नमस्कार,
मैं आप के सँग्यान में लाना चहाती हूँ की आज डोड्ररा क्वार हिमाचल प्रदेश में सबसे पिछड़ा इलाका है जो साल में केवल 5-6 महीने लोगो की आवा जाही के लिये खुला रहेता है l यहां पर हर साल 4-5 फिट बर्फ गिरती है और चांसलपास जो डोड्ररा क्वार से 40 किलो मीटर दूर है जहाँ पर लगभग 20 से 25 फुट बर्फ गिरती है और ये इलाका नवबर से मय, जून तक लगभग देश दुनिया से कट जाता है। लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
महोदय हर वर्ष बर्फ कटान में लोक निर्माण विभाग लगभग एक करोड़ रुपए खर्च करता है।
शिमला से डोड्ररा क्वार की दूरी लगभग 200 किलो मीटर है । जबकि रोहड़ू से क्वार की दूरी केवल 90 किलो मीटर है । महोदय अगर सरकार हर साल लगभग 10000000/- खर्च करने की बजाए टीकरी से 4-5 किलो मीटर टनल निकाले तो लोगों को भी 12 महीने रोड से जुड़े रह सकते है और जो सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये बर्फली सड़क काटने में खर्च करने में लगाती है उस पर लगाम लगेगी।
महोदय डोड्ररा क्वार की आबादी लगभग 11000/- है परन्तु आज भी ये इलाका इंटरनेट सुविधा से वंचित है। जब से किविड-19 महामारी देश में फैली है पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई से महरूम है अगर वंहा 2G जो नाम मात्र के लिए है उससे 3G-4G किया जाए ताकि वहां के बच्चे पढ़ाई से आने वाले वक्त में म्हेरूम न रहे ।
जनाब डोड्ररा क्वार के पश्चिम में किन्नौर जिला है जो सन 21 नवम्बर 1975 से जनजातीय क्षेत्र गोषित किया गया है और वहां के लोगों को हर सुविधा केँद्र सरकार द्वारा दी गयी। इसी प्रकार पूर्व में उतराखंड जिला है जो 2004 में अनिऐ पिछ्डा वर्ग गौसित किया गया है ।
परन्तु जिला शिमला की डोड्रा क्वार तेह्सील की 5 पंचायतें आज भी न तो जनजातीय क्षेत्र और अनीये पिच्डा वर्ग में नहीं है । ये वहां के लोगों के साथ अनदेखी की गयी है ।
सर्दीयों में डोड्राक्वार के लीगों को नदी नालों को पार करते हुए उत्तराखण्ड हो कर पेदल 24 किलो मीटर का सफर करके नेट्वार होते हुए रोहड़ू पहुंचना पड़ता है और इसी प्रकार मरीजो को भी उठा कर हॉस्पिटल लाया जाता है ।
अतः आप से निवेदन है की
1. डोड्रा क्वार के लिये शिमला जिला के रोहड़ू के टीकरी से डोड्रा क्वार के गोसाँगु के लिये 4-5 किलोमीटर टनल बनाई जाए l
2. डोड्रा क्वार क्षेत्र को जनजातीय या अन्य पिछ्डे वर्ग की क्षेणी में गोषित किया जाए ।
3. डोडरा क्वार में 3G-4जी नेटवर्क की सुबीदा प्रधान की जाए ।
4. डोड्रा क्वार को उत्तराखण्ड से मोटर मार्ग से जोड़ा जाऐ ।
महोदय जी आशा करते है आप इस पर गौर करेंगे । दनीयबाद सहीत ।

आपके डोड्रा क्वार वासी

बबीता भेत्ताण
चरण आश्रम गावं धनदरवारी
डाक घर क्वार तेह्सील डोड्रा क्वार
जिला शिमला,हिमाचल प्रदेश
पिन न. 171221

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...