चार पड़ोसी राज्यों की तुलना में हिमाचल में महंगाई कम, मत्रालय ने जारी किए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

चार पड़ोसी राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में महंगाई कम है। सर्वाधिक महंगाई दर वाले पांच टॉप राज्यों में केरल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड शामिल हैं। इनमें से चार हिमाचल के पड़ोसी हैं। केंद्र सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने मई महीने के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के तहत महंगाई दरें जारी की हैं। हिमाचल प्रदेश में यह दर 2.89 प्रतिशत रही। पड़ोसी राज्यों में यह 3.47 से लेकर 5.21 के बीच रही। हालांकि, देश में औसत महंगाई दर 2.82 प्रतिशत है। इससे हिमाचल प्रदेश थोड़ा सा आगे है।

50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले पांच राज्यों में मई महीने में सबसे अधिक महंगाई दर केरल में 6.46 प्रतिशत रही। दूसरे नंबर पर पंजाब की दर 5.21 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर की 4.55 प्रतिशत है। हरियाणा की महंगाई दर 3.67 और उत्तराखंड की 3.47 है। इन पांचों राज्यों को देश में सबसे अधिक महंगाई दर वाले राज्यों में चिह्नित किया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड ये चारों राज्य हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी हैं, मगर हिमाचल का इन राज्यों की तुलना में महंगाई पर अच्छा नियंत्रण रहा।

महंगाई दर को मापने के लिए मूल्य डाटा चयनित 1114 शहरी बाजारों और 1181 गांवों से एकत्र किया जाता है, जो सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हैं। यह साप्ताहिक रोस्टर पर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर एक एकत्र किया जाता है। यह आंकड़े फील्ड ऑपरेशन डिवीजन के फील्ड स्टाफ की ओर से व्यक्तिगत यात्राओं के माध्यम से एकत्र किए जाते हैं। राज्य में मई महीने में ग्रामीण क्षेत्रों फाइनल मूल्य सूचकांक 175.4 और महंगाई दर 3.02 रही। शहरी क्षेत्रों में फाइनल इंडेक्स 180.3 रहा, जबकि महंगाई दर 2.50 प्रतिशत रही। दोनों क्षेत्रों में यह सूचकांक 176.3 रहा, जबकि महंगाई दर 2.89 प्रतिशत आंकी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...