एक लाख ग्यारह हजार श्रद्धालुओं ने लिया देवियों से आशीर्वाद

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
अश्विन नवरात्र मेले के अष्टमी के दिन गुरुवार को प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नैनादेवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में एक लाख 11 हजार 200 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चार शक्तिपीठों में सातवें नवरात्रे पर 31 लाख 54 हजार 678 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। प्रदेश के शक्तिपीठों में सबसे अधिक नयनादेवी मंदिर में दस लाख 85 हजार 89 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। नवरात्र मेले में गुरुवार के दिन मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। मैया के मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे। अश्विन नवरात्र मेले के दौरान मंदिरों में मैया की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्र के लिए रंग-बिरेंगे सुगंधित फूलों से मैया के मंदिरों को सजाया गया है। इसके अलावा मां के दर्शनों के लिए मंदिर खुलने और बंद करने का भी अलग से समय तय किया गया है। ऊना जिला के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के सातवें दिन नौ लाख 46 हजार 142 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अष्टमी के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। वहीं, नयनादेवी मंदिर नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दस लाख 85 हजार 89 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया है।
अष्टमी के दिन नैनादेवी मंदिर में 44 हजार 700 श्रद्धालुओं ने मैया के चरणों में शीश नवाया। नैनादेवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास को सातवें नवरात्र पर सात ग्राम 200 मिली सोना और एक किलो 439 ग्राम चांदी का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ज्वाला जी मंदिर में सातवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में सात लाख 24 हजार 272 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में 18 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके अलावा में कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले के सातवें दिन मां के भक्तों ने तीन लाख 99 हजार 175 रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। नवरात्र मेले में अष्टमी के दिन 6500 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका। इसके अलावा चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के अष्टमी के दिन सात हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...