तेलका , 16 जून ( पवन भारद्वाज चंबा तेलका ) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में स्कूल प्रबंधन समिती की आम सभा का आयोजन किया गया ।
इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने की ।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिती की पुरानी कार्यकारिणी का दो वर्ष पूरा होने पर उसे भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सुरेन्द्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व संजु कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया ।
इसके अलावा पुरुष सदस्य में हनीफ मुहम्मद , चैन लाल ,अशोक कुमार, कमलेश कपूर , रजिंद्र कुमार व विनोद कुमार चुने गए जबकि ज्योति देवी , नीलमा देवी , इंदरो देवी , शीला देवी , छाया देवी व आशा कुमारी को महिला सदस्य चुना गया ।
इसको अलावा मौड़ा पंचायत के उप प्रधान व्यास देव , बाड़का पंचायत के उप प्रधान दर्शन कुमार व बबली देवी को पदेन सदस्य के रूप में चुना गया ।
स्कूल प्रबंधन समिती के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वो समस्त सदस्यों के साथ मिलकर स्कूल की सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे ।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिती के पूर्व अध्यक्ष चमारू राम ठाकुर , मौड़ा पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, मौड़ा के बी डी सी सदस्य अशोक सूर्यांश, बाड़का के पूर्व प्रधान प्रहलाद देवल, सालवां के पूर्व उप प्रधान सतीश ठाकुर , के अलावा अमीर मुहम्मद, पवन रावत , कर्म सिंह, राजेंद्र ठाकुर, अध्यापक पवन देवल, गुरुपाल सिंह, अशोक कुमार, विपन कुमार, प्रहलाद कुमार, कमलेश कुमार, रमेश कुमार के अलावा लगभग 250 अविभावक उपस्थित हुए ।
सुरेन्द्र कुमार को चुना एस एम सी अध्यक्ष व संजु कुमारी को चुना उपाध्यक्ष
Date:


