भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ के नवनियुक्त चेयरमैन सांसद प्रोफेसर (डॉ.) सिकंदर कुमार का सुंदरनगर में भव्य स्वागत

Date:

*एशियाई और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को किया सम्मानित
*सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया अगवानी
भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ (Grappling Federation of India) के राष्ट्रीय चेयरमैन बनने के पश्चात पहली बार मंडी जिला के सुंदरनगर पहुंचने पर राज्यसभा सांसद प्रोफेसर (डॉक्टर) सिकंदर कुमार का एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। सुंदरनगर के प्रतिष्ठित होटल ‘रूप नौलखा’ में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में ढोल-नगाड़ों की थाप पर खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस विशेष अवसर पर सुंदरनगर के स्थानीय विधायक श्री राकेश जम्वाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ. सिकंदर कुमार को राष्ट्रीय चेयरमैन बनने पर बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बौछार
इस समारोह का मुख्य आकर्षण देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार ग्रेप्पलिंग खिलाड़ी रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सिकंदर कुमार और विधायक राकेश जम्वाल ने हाल ही में वियतनाम के दा नांग में आयोजित UWW एशिया ओसियाना ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता 2026 में भारत के लिए पदक जीतने वाले हिमाचली जांबाजों को पारंपरिक हिमाचली टोपी, मफलर पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ी कविता चौहान 90 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।और
मयंक पाल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) पर कब्जा किया तथा मनदीप अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल कर पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही, असम के गुवाहाटी में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता 2026 में हिमाचल प्रदेश का परचम लहराने वाले राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त चेयरमैन व राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक ला रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ के चेयरमैन के रूप में मेरा यह प्रयास रहेगा कि हिमाचल सहित देश के हर कोने से आने वाले ग्रेप्पलिंग खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और सही मंच प्रदान किया जा सके।
विशिष्ट अतिथि सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने भी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के प्रयासों की भी सराहना की जो लगातार खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दे रहा है।
इस अवसर पर एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

21 जून को धर्मपुर में लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर

धर्मपुर, (मंडी) क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : सिद्धार्थन

कुसुमटी ग्रामीण मंडल के चियोग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने...