JP नड्डा ने नैना देवी के दरबार में नवाया शीश

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज उत्तरी भारत के विख्यात शक्तिपीठ माता श्री नैनादेवी जी के दरबार में शीश नवाया। JP नड्डा शुक्रवार सुबह साढ़े नो बजे के करीब मंदिर में पहुंचे जहां मंदिर के पुजारियों ने उनका स्वागत किया और इसके बाद विधिवत रूप से माता की पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान नड्डा ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं और कन्या पूजन भी किया। वहीं, मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपमंडल अधिकारी धर्मपाल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को माता की चुनरी और फोटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान नड्डा के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा और आशुतोष शर्मा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज उन्हें शारदीय नवरात्र में मां नैनादेवी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। आज नवमी है और ऐसे में मां दुर्गा का आशीर्वाद सबको मिला है। उन्होंने कहा कि उनके और उनके साथियों को माता जी के दर्शन करके नई स्फूर्ति, नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि माता श्री नैनादेवी जी का आशीर्वाद लेकर मन से प्रार्थना करते हैं कि सारा संसार और भारत देश मंगलमय रहे। माता के आशीर्वाद से हम सब लोग प्रधानमंत्री मोदी के विकसित सपने को पूरा करने में समाज तथा देश को आगे बढ़ाने में काम करें। इसके बाद जेपी नड्डा ने पास के गांव दभट में अपने कुल माता के दर्शन भी किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...