संजौली कालेज में छात्रों के निष्कासन के खिलाफ SFI ने किया प्रदर्शन, कालेज परिसर में जाने की कोशिश, माहौल तनावपूर्ण

Date:

पुलिस से हुई धक्कामुक्की, पुलिस बल तैनात, कालेज प्रशासन का निष्कासन वापिस लेने से इनकार

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली छात्र संगठन SFI व कॉलेज प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है।संजौली कॉलेज में छात्र नेताओं निष्कासन पर SFI भड़क गई है। मंगलवार को शिमला शहर के सभी कॉलेजो जिसमें RKMV , कोटशेरा, इवनिंग college से SFI कार्यकर्ता संजौली गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। sfi कार्यकर्ता कालेज परिसर के अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और sfi कार्यकर्ताओ के बीच धक्का मुक्की भी हुई। SFI ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक निष्कासित किए गए छात्रों को वापिस नहीं किया जाता है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

SFI राज्य सचिव दिनित ने कहा कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है कि छात्र संगठन प्रशासन से निष्कासन को लेकर वार्ता करना चाहता है। लेकिन प्रशासन यदि छात्र संगठन को वार्ता ले लिए नही बुलाता तो छात्र जबरदस्ती गेट व बेरिकेट को पार कर अंदर घुसेंगे । उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन यदि अपना अड़ियल रवैया नही बदलता तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश भर में किया जाएगा और सचिवालय तक का घेराव करेंगे।

वहीं कॉलेज प्रिंसिपल भारती भांगड़ा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को कई बार शो कॉज नोटिस जारी किए है लेकिन छात्र बाज नही आए , शिक्षको के साथ बतमीजी व धमकियां दें रहे है जिसके बाद प्रशासन ने पूरे स्टाप व वूमेन सेल की सिफारिश पर 6 छात्रो को निष्कासित किया है। उन्होंने कहा कि छात्रो को बार नार नोटिस दिए गए लेकिन यह छात्र नही गुंडे है इनका निष्कासन वापिस नही होगा।

वहीं कॉलेज में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। गेट से लेकर पूरे परिसर में पुलिस व क्यू आरटी के जवान तैनात किए गए है। कॉलेज परिसर में चप्पे पर पुलिस जवान है। पुलिस जवान बच्चों को आईकार्ड चेक करने के बाद ही कॉलेज में एंट्री दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...