बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी से 21.83 ग्राम चिट्टा किया बरामद

Date:

पुलिस ने 21.83 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की

आवाज जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने स्वारघाट में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से जुड़ी दबाटा-धार भरथा संपर्क सड़क पर बिजली बोर्ड में आउटसोर्स कर्मचारी से 21.83 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक की पहचान सुनील कुमार उम्र 27 साल गांव व डाकघर ग्लोट, तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। आरोपी युवक बिजली बोर्ड में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना स्वारघाट की टीम को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मदन धीमान ने बताया नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। नशा तस्करों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने शाहतलाई में ने 10 पेटी अवैध शराब की बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...