तरयाम्बला के डॉ. अमन सिंह बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), परिवार में दोहरी खुशी का माहौल

Date:

धर्मपुर (मंडी),
उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत लोंगनी के गाँव तरयाम्बला के होनहार युवा डॉ. अमन सिंह का भारतीय वायुसेना के मेडिकल ब्रांच में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
डॉ. अमन सिंह श्री राजपाल सिंह एवं श्रीमती पुष्पलता के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
परिवार के लिए यह अवसर दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर डॉ. अमन सिंह भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) बने हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी बहन का भी हाल ही में हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में टीजीटी (नॉन मेडिकल) के पद पर चयन हुआ है। लगातार मिली इन दो बड़ी सफलताओं से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. अमन सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर भारतीय वायुसेना जैसी प्रतिष्ठित सेवा में स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, गाँव और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
परिवार ने दोनों बच्चों की सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया। क्षेत्रवासियों ने दोनों भाई-बहन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एनएच-03 पर बनोग में भारी चट्टानें गिरने से यातायात ठप, आठ घंटे बाद भी नहीं खुला मार्ग

जालंधर–मंडी–अटारी वाया धर्मपुर–कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की बढ़ी...

दो हैडलाइन वाला प्रेस नोट

दो हैडलाइन वाला प्रेस नोट एनसीएस पोर्टल के एआई उन्नयन...

टच स्क्रीन फोन और फेसबुक

टच स्क्रीन फोन और फेसबुक एक आदमी ने नया ख़रीदा...