मस्जिद के अवैध निर्माण और बिजली पानी बंद करने को लेकर होगा प्रदर्शन
नगर निगम कोर्ट में हुई सुनवाई से संतुष्ट नहीं हिन्दू संगठन
भाजपा के शिमला जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने दी जानकारी,
मस्जिद को गिराने के आदेशों तक जारी रहेगा प्रदर्शन
सदन में मुख्यमंत्री के सारे सबूत देने के बावजूद भी निगम लेने के लिया एक्शन
आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
संजौली में अवैध मस्जिद का मामला शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 6 सितंबर को बरेली नगर निगम की कोर्ट में इस मामले पर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को एक स्टेटस रिपोर्ट 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है और उसको लेकर ग्राउंड लेवल पर काम भी किया जा रहा है। लेकिन नगर निगम के इस फैसले से हिंदू संगठन कहीं ना कहीं असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इसीलिए 11 सितंबर को 11:00 विभिन्न हिंदू संगठन संजौली चौक पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इंग्लिश को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट में जारी की जा रही है और प्रदेश में से लोगों को समझौली में इकट्ठा होने के लिए कहा जा रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए विभिन्न हिंदू संगठनों की यही मांग है की मस्जिद का अवैध ढांचा गिराया जाए और उससे पहले यहां पर बिजली और पानी की सुविधा को बंद किया जाए। इस बारे में शिमला जिला के भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सदन के अंदर जब सरकार के मंत्री खुद कह चुके हैं कि तकरीबन 6000 स्क्वायर फीट के करीब का निर्माण अवैध है तो फिर भी अधिकारी है इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। वही नगर निगम भी पिछले करीब 14 सालों से इस मामले को लटकाने का काम कर रहा है जबकि प्रशासन के सामने है संजौली में इस अवैध मस्जिद का निर्माण हुआ है। 11 सितंबर को संजौली में प्रदेश भर से लोग इकट्ठे होने जा रहे हैं और करीब 10000 लोगों के संजौली पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि 11 सितंबर के लिए पुलिस प्रशासन वेरिफिकेशन और एक्स्ट्रा फोर्स लगने की तैयारी कर रही है। लोगों कार्य प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहने वाला है लेकिन प्रशासन अगर टकराव की स्थिति पैदा करता है तो प्रदर्शनकारी भी आक्रामक रूप इख्तियार करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि शिमला की एंट्री पॉइंट पर जो जो लोग संजौली के लिए आएंगे और अगर पुलिस प्रशासन उन्हें रोकना है तो वह लोग वहीं पर ही बैठकर प्रदर्शन करेंगे। एसएमएस शिमला में जहां पर संजौली में एक प्रदर्शन होना था प्रशासन के रोकने से जगह-जगह पर कई प्रदर्शन होंगे। इसलिए प्रशासन उन्हें ना रोके और संजौली पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने दे।
राजेंद्र चौहान ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी भी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी कम ना उठाने से अब लोगों का प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। इसलिए प्रशासन और सरकार को जगाने के लिए 11 सितंबर को संजौली में इकट्ठा हो रही है।


