बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर लगेगा बैन!

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है। अल्बानीज़ ने मंगलवार को कहा कि सरकार सोशल मीडिया और अन्य प्रासंगिक डिजिटल प्लेटफार्मों तक पहुंच के लिए न्यूनतम आयु लागू करने के वास्ते इस वर्ष (2024 में) कानून लाएगी। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि सोशल मीडिया सामाजिक नुकसान पहुंचा रहा है और यह बच्चों को वास्तविक दोस्तों और वास्तविक अनुभवों से दूर ले जा रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों और क्षेत्रों के साथ बातचीत करके कानून की जानकारी दी जाएगी, लेकिन उनकी प्राथमिकता न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित करने की है। सरकारी प्रसारक ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की ओर से अगस्त में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 61 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने 17 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया की पहुंच को प्रतिबंधित करने का समर्थन किया है।

इस बीच, साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर मालिनौस्कस ने पूर्व संघीय न्यायाधीश रॉबर्ट फ्रेंच को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से प्रतिबंधित करने के लिए कानूनी रास्ते तलाशने का काम सौंपा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संघीय सरकार कानून का मसौदा तैयार करते समय रॉबर्ट फ्रेंच की समीक्षा पर भी विचार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी...

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...