आचार संहिता के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 5 करोड़ की घोषणा पर भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Date:

नेरवा दौरे में नई वित्तीय घोषणाएं कर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का प्रयास : भाजपा

भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

शिमला, 28 मई 2026

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज चुनावों के दौरान लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नेरवा दौरे के दौरान की गई वित्तीय घोषणाओं को लेकर हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है।

भाजपा के मीडिया संयोजक कर्ण नंदा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के चलते आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने 27 मई 2026 को अपने नेरवा दौरे के दौरान सार्वजनिक मंच से नई वित्तीय घोषणाएं कीं, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होती हैं।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि मीडिया में प्रकाशित समाचारों एवं सार्वजनिक बयानों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के दौरे के दौरान विद्यालय के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नए स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा की। इसके अतिरिक्त विद्यालय से संबंधित अन्य सुविधाओं एवं विकास कार्यों के आश्वासन भी दिए गए।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि जब प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया जारी हो और आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो, उस समय नई वित्तीय घोषणाएं करना तथा सरकारी संसाधनों के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने वाले वक्तव्य देना निर्वाचन नियमों की भावना के विपरीत है।

कर्ण नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा और घोषणाएं स्पष्ट रूप से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास प्रतीत होती हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच करवाने तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

भाजपा ने शिकायत के साथ संबंधित समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट की प्रति भी आयोग को उपलब्ध करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...

राहुल गांधी और सुक्खू का नाम लिया, तो जमानत जब्त होना तय-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद प्रोफेसर सिकंदर...