प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. मुकेश कुमार ने मतदाताओं से की जागरूक और निष्पक्ष मतदान की अपील

Date:

“आंख खोलकर वोट दें, सही मतदान ही मजबूत पंचायत और विकसित गांव की नींव” : डॉ. मुकेश कुमार
चमन शर्मा
आनी पंचायती चुनावों के बढ़ते प्रचार और राजनीतिक हलचल के बीच प्रख्यात शिक्षाविद एवं “अपराध एवं जन शिकायतें अखिल भारतीय” के सदस्य डॉ. मुकेश कुमार ने मतदाताओं से जागरूकता, समझदारी और निष्पक्षता के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल किसी व्यक्ति को जिताने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह पूरे गांव, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का निर्णय होता है।
डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि आज चुनावी माहौल में प्रचार का शोर इतना बढ़ गया है कि असली मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं। गांव की गलियों, चौपालों और सभाओं में बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जनता अब भी इस असमंजस में है कि सही उम्मीदवार कौन है। उन्होंने कहा कि कई बार मतदाता रिश्तेदारी, व्यक्तिगत संबंधों, दबाव या भावनाओं में आकर मतदान कर देते हैं, जिससे विकास के वास्तविक मुद्दे पीछे रह जाते हैं।उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि उम्मीदवार का चयन करते समय उसके व्यवहार, कार्यशैली और पिछले कार्यों को अवश्य देखें। जो व्यक्ति जनता की समस्याओं को समझे, हर समय लोगों के लिए उपलब्ध रहे तथा गांव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए गंभीरता से कार्य करे, वही सही जनप्रतिनिधि कहलाने योग्य है।
उन्होंने कहा कि जनता को उम्मीदवारों से पिछले वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने का पूरा अधिकार है। केवल भाषणों और वादों पर विश्वास करने के बजाय उनके कार्यों और पूरी टीम की निष्ठा को परखना चाहिए। पंचायत का विकास किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि ईमानदार और कर्मठ टीम के सामूहिक प्रयासों से संभव होता है।अंत में डॉ. मुकेश कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वोट किसी दबाव, लालच या भ्रम में आकर नहीं, बल्कि गांव और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर दें। उन्होंने कहा, “आंख बंद करके नहीं, आंख खोलकर वोट दें। सोच-समझकर किया गया मतदान ही सशक्त पंचायत और विकसित गांव की मजबूत नींव है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी और सुक्खू का नाम लिया, तो जमानत जब्त होना तय-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद प्रोफेसर सिकंदर...