धर्मपुर ब्लॉक की 20 पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

Date:

69.76 प्रतिशत मतदान दर्ज, 28 व 30 मई को 19-19 पंचायतों में होगा अगला चरण
बीडीओ बालम राम बोले— प्रशासन ने चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से करवाया सम्पन्न

धर्मपुर(मंडी)
पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के तहत धर्मपुर विकास खंड की 20 पंचायतों में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। पूरे दिन मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा गांवों में लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनावों के दौरान कुल 69.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा तथा आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई थीं, जिसके चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई और शाम तक मतदाता लगातार मतदान केंद्रों में पहुंचते रहे। महिलाओं, बुजुर्गों तथा युवाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी पोलिंग पार्टियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, बिजली, बैठने तथा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर युवा मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं की भागीदारी भी काफी उत्साहजनक रही। चुनावों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

बीडीओ बालम राम ने बताया कि पंचायत चुनावों के अगले चरण के तहत 28 मई को 19 पंचायतों तथा 30 मई को अन्य 19 पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान सामग्री से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने मतदाताओं, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन तथा चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आगामी चरणों में भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न होंगे।

धर्मपुर क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा गांव-गांव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इन चुनावों पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी और सुक्खू का नाम लिया, तो जमानत जब्त होना तय-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद प्रोफेसर सिकंदर...