आवाज जनादेश/ न्यूज ब्यूरो शिमला
आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह उनके आवास पर करीब छह घंटे तक छापेमारी के बाद विधायक को ईडी की टीम अपने साथ ले गई। कथित वक्फ बोर्ड घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने यह ऐक्शन लिया है। गिरफ्तारी के बाद अमानतुल्लाह खान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां ईडी ने 10 दिन की हिरासत की मांग रखी।
ईडी की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुबह छापेमारी के बाद अमानतुल्लाह खान के घर पर काफी हंगामा हुआ। विधायक ईडी की टीम को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश करते रहे। उन्होंने अपनी सास के बीमार होने का हवाला भी दिया था।


