पुलिस ने बुरी तरह पीटा भाजपा नेता, क्रूरतापूर्ण मारपीट से हो गए बेहोश, लोगों ने किया चक्का जाम

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

वाहन चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ की गई क्रूरतापूर्ण मारपीट के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने नीमच-रतलाम फोरलेन हाईवे जाम कर दिया। मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए, तब जाकर मामला शांत हुआ। घायल व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बताया जा रहा है, जिसे मेडिकल कालेज रतलाम रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा नगर मंडल पिपलौदा के कार्यकारिणी सदस्य देवीसिंह गुर्जर अपने परिवार के साथ जावरा चौपाटी से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जावरा चौपाटी पर वाहन चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने वाहन चैकिंग के नाम पर देवी सिंह गुर्जर को रोका और उनके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की। पुलिसकर्मियों द्वारा की गई इस मारपीट से वे बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश हो गए। इस बात की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए और पुलिस की क्रूरता के विरोध में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। हाईवे पर चक्काजाम से फोरलेन के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना में शामिल दो पुलिसकर्मियों हीरालाल परमार और दशरथ माली को निलंबित कर दिया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद हाईवे का चक्काजाम समाप्त हुआ और फोरलेन का यातायात सामान्य हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...