Himachal Weather: भूस्खलन से 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित, पांच दिन कुछ भागों में भारी बारिश का अलर्ट

Date:

प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है।

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 21 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। राज्य में 11 जल आपूर्ति योजनाएं गाद आने से प्रभावित चल रही हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा सेवाएं प्रभावित है। लोक निर्माण व अन्य विभाग संबंधित सेवाओं की बहाली के काम में लगे हैं।

कांगड़ा जिले केदेवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। साथ ही पानी व मलबा साथ लगते घर के आंगन में घुसा गया। इससे आंगन में खड़ी गुड्डू पुत्र राम लाल की स्कूटी बह गई। साथ ही घर आए मेहमान की स्कूटी भी मलबे के साथ बह गई। भारी बारिश से पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का डंगा गिर गया।

प्रदेश के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर 16 से 20 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार रात को डजहौजी में62.0, पालमपुर 56.0, कंडाघाट 36.6, घमरूर 35.6, नगरोटा सूरियां 32.0, कांगड़ा 28.2, गोहर 23.8, धर्मशाला 17.8, नाहन 18.0, मनाली 6.0, चंबा 10.5, नारकंडा 9.5 व सराहन में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 22.2, कल्पा 15.2, धर्मशाला 18.5, ऊना 23.0, नाहन 25.2, केलांग 10.7, पालमपुर 18.0, सोलन 20.5, मनाली 17.9, कांगड़ा 20.8, मंडी 23.3, बिलासपुर 24.4, हमीरपुर 24.1, चंबा 1.4, डलहौजी 15.8, कुफरी 16.1, नारकंडा 12.6, रिकांगपिओ 18.6, धौलाकुआं 24.9, समदो 17.9, कसौली 19.1, देहरा गोपीपुर 25.0, सैंज 20.2 व बजौरा में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

करुणामूलक भर्ती के लिए 1 माह में बनेगी नीति, आउटसोर्स कर्मियों को पक्की नौकरी का प्रावधान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...