ब्यूरो मंडी /प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मण्डी पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष मनीष कपूर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वन एवं परिवहन गोविन्द ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा सुमन ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक डी0डी0 ठाकुर, कन्हैया लाल, महामंत्री दीवान ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सदर भाजपा मण्डल की एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नीयत पर विश्वास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में मिले सशक्त एवं निर्णायक नेतृत्व को जनता ने दिल से स्वीकार किया है। यही कारण है कि इन लोकसभा चुनावो में जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया और अब अधिक से अधिक संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि जनता की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरकर घर-2 जाकर प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क करे और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, ताकि सही मायनो में भाजपा को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी संगठन बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का एक मात्र लक्ष्य देश को परम वैभव की स्थिति में ले जाना है इसलिए आवश्यक है कि सरकार की नीतियों व कार्यक्रमो का सही ढंग से कार्यान्वयन हो। इन परिस्थितियों में कार्यकर्ता की भूमिका अहम हो जाती है। कार्यकर्ताओं का धर्म है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। सदस्यता अभियान मात्र लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए नहीं है बल्कि राष्ट्रवाद की अलख प्रत्येक व्यक्ति के मन में जगाने के लिए है जिससे राष्ट्र के विकास व उत्थान में वह अपना अधिक से अधिक योगदान दे सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों के साथ-2 जनता ने प्रदेश सरकार के डेढ़ वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर भी अपनी मुहर लगाई है। परिणामस्वरूप, 70 प्रतिशत जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया और कांग्रेस को अपने सर्वाधिक बूरे प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है, परन्तु यह जीत क्षणिक प्रसन्नता विषय अवश्य हो सकता है पर इस जीत ने जिम्मेदारियों को भी बढ़ाया है। प्रदेश की जनता ने विकास के प्रति जो विश्वास जताया है अब उस पर खरा उतरने का समय है। जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें इसके लिए आवश्यक है कि सरकार के साथ-2 कार्यकर्ता भी मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया और कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के साथ जुड़कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और दुनिया के सबसे बड़े संगठन के सदस्य होने का गर्व प्राप्त करें।
मण्डी पहुंचने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया
Date: