विनस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चमकाया स्कूल का नाम
11/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
आनी
चमन शर्मा
शिक्षा खण्ड आनी के निथर स्थित विनस पब्लिक स्कूल के छात्र ललित,रजत और निरंजन ने एमबीबीएस और इंजीनियरिंग में चयनित होकर न केवल विद्यालय का बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।स्कूल के अध्यापक गुरजीत ने बताया कि वीनस पब्लिक स्कूल के 3 छात्र ललित ठाकुर पुत्र दिलीप ठाकुर सिविल इंजीनियरिंग संस्थान हमीरपुर और रजत ठाकुर पुत्र मिलापचंद सिविल इंजीनियरिंग संस्थान शिमला के गुम्मा से प्रशिक्षण लेंगे।जबकि निरंजन ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है।उन्होंने बताया कि ये तीनों छात्र निथर के घरौली गांव के रहने वाले हैं।इन छात्रों के चयन से पूरे विद्यालय के अलावा क्षेत्रवासी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।छात्रों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश ठाकुर,प्रधानाचार्य बब्लेश ठाकुर और अन्य अध्यापकों भीम सुख, दिनेश,नलिनी, गुरजीत,सुंदर, कविता,कृपाल,धर्मेंद्र आदि ने छात्रों को मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी


