Date:

BJP अपने सदस्यता अभियान में 3 लाख नए लोग जोड़ेगी – राम सिंह

06-07-2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
मण्डी
पूजा मंडयाल
ब्यूरो मण्डी
खबर – मंडी डैक्स कार्यालय
संगठन पर्व सदयस्ता अभियान 2019 की शरुआत करने के लिए भाजपा सदर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कपूर जी की अध्यक्षता में हुआ । संगठन पर्व सदयस्ता अभियान 2019 के शुभारंभ पर मंडी के सेरी मंच पर प्रदेश सदस्यता प्रभारी व भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री राम सिंह जी मुख्यतिथि व मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।भाजपा सदस्यता अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए श्री राम सिंह जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सदस्यता अभियान ही कार्यकर्ताओं का उत्सव है इसलिए हर बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ता इस अभियान को 6 जुलाई से 11 अगस्त के बीच धूम धाम से मना रहे है भाजपा हिमाचल प्रदेश ने इस बार गत सदस्यता अभियान की तुलना मे 20% से अधिक बढ़ोतरी का लक्ष्य तय किया है और कार्यकर्ताओं के उत्साह स्पष्ट है कि भाजपा आसानी से न केवल तय लक्ष्य करेगी बल्कि लक्ष्य से बढ़ कर सदस्य बनाएगी ।भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा अपनी प्रेरणा के स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है और यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को भाजपा से जोडेगा और पार्टी की मजबूती के साथ साथ देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को भी मजबूत करेगा।भाजपा महामंत्री ने कहा कि अपने तरह के अनूठे अभियान में जनता को मिस्ड कॉल न 8980808080 और सदस्यता फॉर्म के तहत सदस्य बनाया जाएगा और गत सदस्यता अभियान के अतिरिक्त कम से कम 3 लाख और नए लोगों को जोड़ा जाएगा। हिमाचल संगठन की दृष्टि से मजबूत राज्यों में से एक है और कार्यकर्ता निश्चित रूप से मजबूत भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने इंदिरा मार्केट के उद्यान में वृक्षारोपण भी किया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा,जिला महामंत्री चेत राम,नगर परिषद अध्यक्षा सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट,पुर्व विधायक डी.डी. ठाकुर, कन्हैया लाल,पुष्पराज कात्यायन,दीवान चंद,अजीत कपूर, हिमांशु शर्मा,भुवनेश ठाकुर,गोवर्धन सिंह,फतेह राम,देवेन्द्र राणा,राज कुमार,निर्मला शर्मा,बंसीलाल, अंजना,जितेंद्र शर्मा,डी. के ठाकुर, और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...