कुल्लू SP शालिनी की बड़ी रेड, 268 किलो 185 ग्राम क्रिस्टल स्टोन पकड़ा
04-07-2019
आज तक केसरी
सहयोगी
आवाज जनादेश
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू
विनोद महंत
कुल्लू ब्यूरो
117 ग्राम अफीम, 215 ग्राम चरस, 41 हजार 120 रूपये भी बरामद……………..
जिला कुल्लू में भूंतर के साथ लगते नरैश गांव में कुल्लू पुलिस ने एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री की अगुवाई में एक घर में छापा मारकर 117 ग्राम अफीम, 215 ग्राम चरस, 41 हजार 120 रूपये और 268 किलो 185 ग्राम क्रिस्टल स्टोन पकड़ने में कामयाबी हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की एक टीम ने एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री की अगुवाई में कुल्लू के नरैश गांव में रूपेश पुत्र केबू निवासी नरैश डा0 पीपला आगे त0 भूंतर जिला कुल्लू के घर में छापा मारा और 117 ग्राम अफीम, 215 ग्राम चरस, 41 हजार 120 रूपये और 268 किलो 185 ग्राम क्रिस्टल स्टोन बरामद किया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रूपेश पुत्र केबू निवासी नरैश डा0 पीपला आगे त0 भूंतर जिला कुल्लू के घर में छापा मारा और 117 ग्राम अफीम, 215 ग्राम चरस, 41 हजार 120 रूपये और 268 किलो 185 ग्राम क्रिस्टल स्टोन बरामद किया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यकित ने क्रिस्टल स्टोन को सेब के कार्टन में भरकर दूसरे घर में छुपा रखा था। उन्होंने बताया कि रूपेश के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया है और आरोपी को कल न्यायलय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिस्टल स्टोन मामले वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनके हवाले कर दिया और क्रिस्टल स्टोन रखने के मामले में फोरेस्ट एक्ट, माईनिंग एक्ट और इंडियन पीनल कोड के तहत मामला दर्ज कर दिया है।


