आवाज जनादेश /आनी
चमन शर्मा
आनी उपमंडल के निरमंड खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के प्रधानाचार्य ने एक समान समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने बताया कि बागीपुल स्कूल टीम ने अंडर 14 छात्र बर्ग और अंडर 14 छात्रा बर्ग में बॉलीबॉल प्रतियोगिता जीती है। इसके अलाबा अंडर 19 छात्रा बर्ग में भी बॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया है। बेडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम कबड्डी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। निरमंड खंड स्तरीय अंडर 14 और अंडर 19 छात्र व छात्रा बर्ग की सभी प्रतियोगितयो मे बॉलीबॉल चैम्पियन बनी है। स्कूल के छात्र छात्राओं को हर प्रतियोगिता में बॉलीबॉल चैम्पियन बनने पर बधाई दी और बेस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर निहाल सिंहठाकुर,देवीसिंह,अमरसिंह,एस एम सी सदस्य सहित स्कूली खिलाड़ी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
बागीपुल स्कूल बना बॉलीबॉल चैम्पियन
Date:


