चम्बा में नहीं है हुनर की कमी

Date:

चम्बा में नहीं है हुनर की कमी
कई सालों बाद चम्बा को मिली एक मखमली आवाज
मंच का संचालन करने में नहीं कोई इनका सानी

मनोज कुमार मनु
चम्बा:- पिछड़े जिलों में एक कहलाए जाने वाला चम्बा ! जहां अगर सही मायने में देखा जाए तो हुनर की कमी नहीं ! आज एक से एक बढ़कर हीरे चम्बा से निकल रहे हैं ! चम्बा में हीरों की कमी नहीं है जरूरत है उन्हे तराशने की और उन्हे सही मंच देने की ! अगर उन्हे सही मंच दिया जाए तो चम्बा को पिछड़ा कौन कहे !
ऐसा ही एक हीरा इस वर्ष मिंजर के मंच पर मंच का संचालन करते दिखा !
उनकी इस मखमली आवाज को सुनकर हर कोई उनकी आवाज का दीवाना हो गया !
यहां बात की जा रही है चम्बा के ही मंच संचालक की जिसका नाम है ब्रिज़ भूषण !
ब्रिज़ भूषण जी चम्बा के एक छोटे से गांव के एक आम और साधारण परिवार से हैं !
शुरू से ही उन्हे मंच संचालन का बहुत शौक था ! धीरे धीरे उनका यह शौक हकीकत का रूप लेना शुरू हो गया और आज वह पूरे हिमाचल में एक मखमली आवाज के मंच संचालक के रूप में मशहूर हैं !
कई वर्षों बाद इस बार चम्बा के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी आवाज को सुनने का मौका मिला !
सही मायनें में देखें तो कई वर्षों बाद चम्बा को एक चम्बा के ही मंच संचालक मिले !
उनकी मखमली और भारी भरकम आवाज के जादू का आज हर कोई कायल हुआ है !
रोजाना जैसे ही मंच पर ब्रिज़ भूषण जी की एंट्री होती पूरे चौगान में हंगामा मच जाता और पूरा चौगान झूम उठता !
परंतु एक बात जो हर किसी के दिल में खटकती रही कि इतना अच्छा मंच संचालक और इतना कम समय उन्हे मंच संचालन का क्यों दिया जाता है !
जब अपने चम्बा में इतने अच्छे मंच को संचालन करने वाली शक्सीयत मौजूद है फिर बाहर के लोगों को क्यों आगे किया जाता है !
खैर छोड़ो यहां तो ” घर की मुर्गी दाल बराबर” वाली बात है !
परंतु चलो इतना जरूर है कि कम से कम चम्बा को इतना तो पता चला कि चम्बा में हुनर की कमी नहीं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एचआरटीसी कर्मचारियों की चक्का जाम चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

धर्मपुर, (मंडी) हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों...