अमरीका-ईरान में बढ़ा तनाव ट्रम्प की चेतावनी, हम पर हमला हुआ तो अब देंगे सबसे भयंकर जवाब

Date:

वाशिंगटन – अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह कोई हमला करता है तो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं ईरान को हमला न करने की सलाह दूंगा। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी और बेहतर सेना है। अमरीका ने सैन्य उपकरणों पर दो ट्रिलियन डालर खर्च किए हैं। अगर ईरान किसी अमरीकी बेस या किसी अमरीकी पर हमला करता है, तो हम बिना किसी हिचकिचाहट के इसका बहुत भयंकर जवाब देंगे। गौरतलब है कि ईरान समर्थक गुटों ने इराक के बगदाद स्थित अमरीकी दूतावास और अल-बालाद एयरबेस पर शनिवार देर रात दो रॉकेट दागे थे, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के 52 ठिकाने अमरीकी निशाने पर हैं। अमरीका कोई और खतरा नहीं चाहता है। उधर, ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए उनका देश सही समय और सही जगह का इंतजार करेगा। हम अमरीकी कार्रवाई का बदला लेने के लिए जोरदार पलटवार करेंगे।
केन्या में अमरीकी बेस पर हमला, सात एयरक्राफ्ट उड़ाए
नैरोबी। सोमालिया के इस्लामिक आतंकी संगठन अल.शबाब ने रविवार सुबह केन्या के लामा काउंटी में स्थित अमरीकी एयरबेस पर हमला किया। हमले में सात एयरक्राफ्ट और तीन वाहन नष्ट हो गए। हालांकि किसी की जान नहीं गई। लामू काउंटी के कमिश्नर इरुंगा मचारिया के मुताबिक, हमले के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। केन्या की लामू काउंटी के मंदा बेश में अमरीका और केन्या का संयुक्त सैन्य एयरबेस है।
मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव, ब्रिटेन भेजेगा जंगी जहाज
ब्रिटेन ने कहा कि वह अमरीकी हमले में कासिम सुलेमानी की मौत के बाद उपजे जंग के हालातों के बीच मध्य पूर्व में अपने जहाज भेजेगा और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिहाज से वह स्ट्रेट होर्मुज पर अपने दो युद्धपोत तैनात करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...