पंचायत कार्यालयों में शुद्ध करवाएं परिवार कम्प्यूटरीकृत की त्रुटियां

Date:

14/07/2019
आवाज जनादेश /आनी
चमन शर्मा

पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार पंचायत कार्यालय में दर्ज परिवार रजिस्टर को कम्प्यूटरीकृत किया गया है, मगर इस कम्प्यूटरीकरण में परिवार इंद्राज से सम्बंधित कई त्रुटियां हैं,जिन्हें ठीक करने के लिए सम्बंधित पंचायत में शुद्धिकरण प्रक्रिया शुरू की गई है,जो 31 जुलाई तक चलेगी।खण्ड विकास अधिकारी आनी हरि सिंह ने बताया कि विकास खण्ड की 32 पंचायतों में परिवार रजिस्टर को कंप्यूटरीकृत किया गया है,मगर परिवार रजिस्टर के कम्प्यूटरीकरण में टाइपिंग के दौरान गलतियां रहने की संभावना है,जिन्हें ठीक करने की प्रक्रिया सम्बंधित पंचायत स्तर पर आरम्भ हो गयी है।उन्होंने बताया कि अपने अपने परिवार सम्भावित त्रुटियों को ठीक करने के लिए परिवार का कोई भी व्यक्ति अपने पंचायत कार्यालय जाकर, पंचायत सचिव से अपनी त्रुटि ठीक करवा सकते हैं।बीडीओ हरि सिंह ने बताया कि परिवार रजिस्टर के कम्प्यूटरीकरण की त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी।इस बारे ने समाजसेवी सीएल शर्मा, स्वरूप ठाकुर, सोनू गुप्ता व एचके शर्मा का कहना है कि परिवार रजिस्टर के कम्प्यूटरीकरण की त्रुटियों को ठीक करने के लिए ,पंचायत द्वारा वार्ड स्तर पर परिवार रजिस्टर की कम्प्यूटरीकृत सूची लगाई जाए,ताकि सम्बंधित वार्ड के अंतर्गत आने वाले परिवार के लोगों को अपनी त्रुटि ठीक करवाने में आसानी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...