Date:

11 जुलाई को यहां होंगे राहत-बचाव कार्य

10/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
पूजा मंडयाल
ब्यूरो मंडी
खबर-मंडी डैस्क कार्यालय
11 जुलाई को मैगा मॉक अभ्यास के माध्यम से जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। राज्य मुख्यालय से भूकंप की काल्पनिक सूचना मिलने पर उपायुक्त कार्यालय का हूटर बजना शुरू होगा। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना के लिए सायरन बजाएँगी। पड्डल मैदान स्टेजिंग एरिया रहेगा। जिला मुख्यालय में 5 स्थलों, जिनमें जेल रोड़ स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय, भूतनाथ गली, इंदिरा मार्केट, डाइट मंडी और जोनल अस्पताल शामिल हैं, पर भूकंप से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा, जिसमें सेना, अर्धसैन्य बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के अलावा जिला के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।इसके अलावा सभी उपमंडलों में भी भूकंप संबंधी आपदा को लेकर मैगा मॉक अभ्यास किया जाएगा।बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा,SDM सदर सनि शर्मा,सेना के प्रतिनिधि कर्नल एन.के शर्मा, एनडीआरएफ के सहायक सेनानी श्रवणजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

इन मेलो पर भी खबरें भेज सकते हैं👇🏻
Pooja80news@gmail.com
shimladesk@gmail.com
खबरे देखने के लिए इस साइट को ओपन करे👇🏻
www.awazjnadesh.in

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related