Date:

आपदा प्रबंधन के लिए विभागों में आपसी तालमेल बेहद जरूरी-आशुतोष गर्ग

10/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
पूजा मंडयाल
ब्यूरो मंडी
खबर-मंडी डैस्क कार्यालय
मैगा मॉक अभ्यास से पहले किया टेबल टॉप अभ्यास………….
11 जुलाई को होगा भूकंप की आपदा को लेकर मैगा मॉक अभ्यास..……………….
अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आपदा के बेहतर प्रबंधन के लिए अंतर एजेंसी तालमेल को चुस्त बनाने पर जोर दिया है। कहा आपदा के दौरान विभागों में आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य प्रभावी तरीके से किए जा सकते हैं।वे बुधवार को एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस सभागार में मैगा मॉक अभ्यास से एक दिन पहले टेबल टॉप अभ्यास के लिए बुलाए आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन तैयारियों का जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने उन्हें जिला की आपदा प्रबंधन योजना, मानव संसाधन व मशीनरी की उपलब्धता व सही इस्तेमाल, राहत-बचाव के अग्रिम प्रबंधों से अवगत करवाया।एएसपी पुनीत रघु ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी के बारे में बताया।आपदा प्रबंधन के हर पहलु पर हुई चर्चा इस मौके 11 जुलाई के भूकंप संबंधी आपदा के मैगा मॉक अभ्यास को लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े हर पहलु पर विस्तार से चर्चा की गई। आपदा की अलग अलग स्थितियों में प्रबंधन के लिए क्या योजना है, त्वरित प्रतिक्रिया के तौर पर क्या क्या कदम उठाए जाने चाहिए, अलग अलग विभाग क्या दायित्व निभाएंगे और क्या कमियां और खामियां हैं, इन सब विषयों पर विचार विमर्श किया गया।अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों से मैगा मॉक अभ्यास को बहुत गंभीरता से लेने का आग्रह किया। अधिकारियों को उनके दायित्व बताए। कहा आप घर में अथवा कार्यालय में हैं तो भूकंप आने पर बरती जाने वाली सावधानियों का अभ्यास करें । 11 जुलाई को सायरन सुनते ही किसी मेज या मजबूत फर्नीचर के नीचे झुके,एक हाथ से सिर को कवर करे और दूसरे हाथ से फर्नीचर को पकड़े रखे 5 मिनट के बाद इमारत से निकल कर खुले स्थान पर आए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी पड्डल मे निर्धारित स्टेजिंग एरिया में पहुँचे

इन मेलो पर भी खबरे भेज सकते हैं👇🏻
Pooja80news@gmail.com
shimladesk@gmail.com

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...